Punjab News: कल से स्कूलों का बदल सकता है समय

Written by

in

मोहालीः पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी के चलते पंजाब में कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। जिसके चलते आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इस घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पेरेंट्स का मानना है कि भीषण सर्दी में चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी छुट्टियां बढ़नी चाहिए।

दरअसल, कंपकंपाती सर्दी में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार आज स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है। सूत्र बताते है कि आज सरकार द्वारा पत्र जारी करके स्कूलों का समय 10 बजे से किया जा सकता है। लेकिन स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने की संभावना कम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *