Home Punjab>Ludhiana जालंधर बाईपास पर करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

जालंधर बाईपास पर करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

0

लुधियाना : एसटीएफ ने दो तस्करो को करोडो की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। आज वह भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। 

एसटीएफ ने सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए जालंधर बाईपास के पास जाल बिछाकर पीआरटीसी की बस से उतरे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी तलाशी के दौरान  एक किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जो इसे अमृतसर से थोक से खरीद कर लुधियाना के आसपास के इलाकों में ऊंचे दाम पर बेचते है।  

आरोपी जल्द अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करने लगे। आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here