Home Punjab>Ludhiana उड़ता पंजाब नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, देखे वीडियो

उड़ता पंजाब नशेड़ी बेटे ने मां को पीटा, देखे वीडियो

0

लुधियाना : नशे की लत के कारण रिश्तो को तार तार करने के किस्से अक्सर देखने को मिल जाते है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे देख लगता है कि इंसान के लिए दुनिया मे सबसे कीमती रिश्ता भी नशे की लत के आगे फीका है। 

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

जवाहर नगर कैंप में कलयुगी बेटा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया , तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने नशेड़ी युवक की पिटाई कर दी। 

पीड़ित मां ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत करके अपना गुजारा करती है, लेकिन उसका बेटा नशे के लिए उससे पैसे लेता है। अगर वह पैसे नहीं देती तो वह उसे मारता-पीटता है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़का नशे की हालत में लग रहा था। वह अपनी मां से पैसे ले रहा था। जब उसकी मां ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। लोगो ने उसे वृद्ध महिला को बचा कर युवक को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here