Home Punjab>Ludhiana पंजाब : खुद को CID मुलाजिम बताकर भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी

पंजाब : खुद को CID मुलाजिम बताकर भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी

0

लुधियाना: जिले में पूर्व सेहत मंत्री स्व.सतपाल गोसाई के पोते भाजपा नेता अमित गोसाई को किसी व्यक्ति ने पाक्सितान के मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने अपना नाम हरजीत सिंह बताया। उसने खुद को CID में तैनात मुलाजिम कहा। अमित गोसाई ने इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दी है। इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने अमित की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाने के निर्देश दिए है। 

अमित गोसाई ने कहा कि घटना 28 मार्च की है। वह अपने घर में ही मौजूद थे। तभी उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप्प काल आई। .यह पाकिस्तान का नंबर था। फोन करने वाले ने खुद का नाम हरजीत सिंह बताया और खुद को CID मुलाजिम विभाग में तैनात बताया। उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अमित का कहना है कि अभी काल करने वाले के बारे कुछ पता नहीं चला। आरोपी ने फोन बंद किया हुआ है। इस संबंधी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर धारा 506 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। पीसीआर दस्ते को भी अधिकारियों ने समय-समय पर गोसाई परिवार की सुरक्षा को चैक करने के आदेश दिए है। इस मामले में साइबर सैल के साथ-साथ CID विभाग से भी उक्त आरोपी के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here