Home Punjab>Amritsar पंजाब में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, होगी बारिश

पंजाब में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, होगी बारिश

0

जालंधर : देशभर में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं पंजाब में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। पंजाब के लोगों को आज भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार यानी कि आज शाम पंजाब के कई हिस्सों में काले बादल छा गए और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

पंजाब में मौसम में बदलाव के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिन तक बारिश की संभावना है, जिससे पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अगले 2 दिन तक ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here