Home Mohali पंजाबः प्रवासी मजदूर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाबः प्रवासी मजदूर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

फिरोज़पुरः  जिला फिरोजपुर में चोरीयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन चोरों की तरफ से सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है,  ताज़ी घटना फिरोजपुर के गांव लूमड़ी वाला से सामने आई है। यहां ईटों के भट्टे पर प्रवासी मजदूर के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। 

जानकारी देते हुए पिरजनों ने कहा कि हम भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं, रात के समय हम बच्चों को सुलाकर काम पर चले गए, पीछे से घर के अंदर ताले तोड़ के बक्से में पड़े पैसे 23100 रुपए नगदी और बच्चों की चांदी के कड़े निकाल कर ले गए। जब हमने वापस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कपड़ों पड़ा था। पीड़ित प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हमने इस की शिकायत थाना कुलगढ़ी को दे दी है, पर अभी तक का पुलिस चोरों को ढूंढने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हमें न्याय दिलाया जाए और उन चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here