Home Panchkula पंजाब : गंगा घाट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

पंजाब : गंगा घाट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

श्री आनंदपुर साहिब : गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती है। जहां बहुमूल्य पौधे जलकर राख हो जाते हैं और जंगली जानवरों और पक्षियों को भी नुकसान होता है। ऐसा ही मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री नैना देवी के रास्ते में पड़ने वाली श्री आनंदपुर साहिब की चरण गंगा घाटी में देर शाम आग लग गई।

कई घंटों तक आग की लपटें जलती रहीं और करीब 2-3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ऐतिहासिक शहर होने के कारण श्री आनंदपुर साहिब में फायर ब्रिगेड कार्यालय और गाड़ियां रखने की मांग होती रही है, लेकिन किसी भी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here