Home Breaking News लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद का हुआ निधन

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद का हुआ निधन

0

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इसी बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। दरअसल, कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास प्रसाद पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे। 76 वर्ष की आयु के भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बीते 4 दिनों से बेंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। 

जानकारी के मुताबिक, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ है। वी श्रीनिवास चामराजनगर से 5 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here