Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Amit Shah: पहले मेरे से निपट लो, PM को कहां बुलाओगे? सदन में विपक्ष पर बरसे अमित शाह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Amit Shah: पहले मेरे से निपट लो, PM को कहां बुलाओगे? सदन में विपक्ष पर बरसे अमित शाह

Mahabir
Last updated: July 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amit Shah: Operation Sindoor Parliament LIVE Update – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज विपक्ष को करारा जवाब दिया। राज्यसभा (Parliament) में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव का जिक्र किया, जिसमें पहलगाम हमले के आतंकियों को सेना ने मौत के घाट उतार दिया।

Contents
  • पीएम को बुलाने की मांग
  • सदन का अपमान
  • अमित शाह जमकर बरसे

पीएम को बुलाने की मांग

अमित शाह (Amit Shah) के संबोधन के दौरान विपक्ष लगातार पीएम को बुलाने की मांग करता रहा। विपक्ष के शोर के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सुनने का बहुत शौक है क्या? पहले मेरे से निपट लो, पीएम को कहां बुलाओगे। इस पर विपक्ष भड़क गया। तब मल्लिकार्जुन खरगे ने खड़े होकर कहा कि पीएम का यहां नहीं आना संसद का अपमान है। शाह के संबोधन के बीच में ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

सदन का अपमान

विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री से जवाब की लगातार मांग किए जाने के बाद अमित शाह ने सदन को सूचित किया कि प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में मौजूद हैं। इस पर राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। अगर प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद होने के बावजूद सदन में नहीं आते हैं, तो यह सदन का अपमान है।’

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

अमित शाह ने कहा, ‘पहलगाम में हमारे देश के नागरिकों को धर्म पूछकर और चुन-चुन कर उनके परिवार के सामने मारा गया, मैं उन सभी दिवंगत नागरिकों के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने गोलीबारी की, तो इसमें कुछ नागरिक हताहत हुए, उन नागरिकों के परिवारजनों के प्रति भी हम गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।’

Amit Shah
Amit Shah

अमित शाह जमकर बरसे

ऑपरेशन महादेव के नामकरण पर प्रश्नचिह्न लगा रहे विपक्ष को जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘हर-हर महादेव सिर्फ धर्म का नारा नहीं है। शिवाजी महाराज की सेना का युद्धघोष था हर-हर महादेव। यह प्रतीक है, भारत की संप्रुभता पर हमले का जवाब देने का। आप क्या नाम रखना चाहते हैं? हमारी सेना के कई रेजीमेंट्स का उद्घोष इसी तरह का है। ये भाजपा का रखा हुआ नहीं है। इसे हिंदू-मुस्लिम की दृष्टि से मत देखिए।’

विपक्ष के वॉकआउट पर अमित शाह ने कहा कि ‘मुझे मालूम है कि ये लोग (विपक्ष) क्यों भाग रहे हैं, ये इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि इतने सालों तक अपनी वोटबैंक के चक्कर में आतंकवाद को रोकने के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। इसलिए ये लोग ये डिबेट सुन ही नहीं सकते हैं।’ शाह ने ऑपरेशन महादेव की टाइमिंग पर सवाल उठाने वालों को भी लताड़ लगाई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 942 ठेका कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे
Next Article Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, पढ़ें व्यापार पर कैसे पड़ेगा सीधा असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.