पंजाबः 31 सेकेंड में होटल के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात गोल्डन टेंपल के पास बने होटल से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर चुपके से आकर पहले बाइक पर बैठ गया। 1 मिनट बाद जब देखा कि उसे कोई नहीं देख रहा, तो उसने बड़ी होशियारी से चोरी की चाबी लगा उसे खोलना शुरू कर दिया। चोर ने मात्र 31 सेकेंड में लॉक को खोल दिया और बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना बाइक के मालिक ने पुलिस को दे दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह गोल्डन टेंपल में दर्शनों के लिए एक होटल में आकर रुका था। रात के समय उसने अपना बाइक होटल के बाहर ही पार्क कर लिया, लेकिन जब देर रात वह दोबारा होटल से बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुका था। वहीं पास लगे सीसीटीवी में देखा कि सिल्वर रंग का स्प्लेंडर बाइक पर चोर कुछ समय के लिए बैठा और चंद सैकेंड में चुराकर साथ ले गया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस रिकॉर्ड या जांच के बाद चोर को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *