पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के साथियों को कोर्ट में किया पेश, देखें तस्वीरें

अमृतसरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 7 समर्थकों को आज ब्यास कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी दौरान अमृतपाल सिंह के समर्थकों को 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इन सभी को शनिवार को अमृतपाल सिंह के काफिले से पकड़ा गया था। बता दें कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों को हिरासत में लिया हुआ है। ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने पंजाब भर में अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं अमृतपाल सिंह की तालाश अभी भी जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 21 और समर्थकों को हिरासत में लिया हुआ है।

वहीं दूसरी और पंजाब पुलिस की ओर से अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित करने पर बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि पंजाब में आज जो कुछ हो रहा है, वह सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की वजह से है। पंजाब के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने वाला एक स्थानीय स्तर का गैंगस्टर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है। सुनील जाखड़ ने कहा है कि अगर पंजाब की बदनामी हो रही है तो इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा, जो ऑपरेशन बिना किसी ताकत और दिखावे के हो सकता था, वो आज पूरे देश के सामने हो रहा है।

जी20 दुनिया के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है और उनके सामने ये ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भगवंत मान की कमजोरी के कारण पंजाब में अलगाववादियों को जो बड़े आतंकवादी संगठन नहीं मिल सके, वह भंडाफोड़ हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *