पंजाबः अमृतपाल सिंह के माता-पिता से मिले सांसद के बेटे ईमान सिंह मान, देखें वीडियो

अमृतसरः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आज ही थाना मेहतपुर की पुलिस ने अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरी और संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान के बेटे ईमान सिंह मान अमृतपाल सिंह के गांव जालूपुर खेड़ा पहुंचे। जहां बेटे ईमान सिंह मान ने अमृतपाल सिंह के माता-पिता से मुलाकात की। बता देंकि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है। जबकि दूसरी ओर उनके परिवार का कहना है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल सिंह की माता ने कहा कि अमृतपाल सिंह की आखिरी लोकेशन नकोदर के पास की बताई गई थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *