Jalandhar News: ग्रेनेड मामले में आरोपी के एनकाउंटर को लेकर DIG Naveen Singla ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

बाबा सिद्दीकी मामले में वांटेड जीशान और शहजाद भट्टी से जुड़े हार्दिक के तार

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में आरोपी का एनकाउंटर किया था। इस मामले को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। रोजर संधू इस्लाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता है। शहजाद भट्टी आईएसआई का सदस्य है और आईएसआई सदस्य ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई की बौखलाहट से घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर हार्दिक कंबोज को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 18 मार्च को सुबह पूछताछ के बाद आरोपी को रायपुर रसूलपुर रोड, थाना मक्सूदा के सामने खाली प्लॉट में ले जाया गया, जहां उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी जांघ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर पिस्तौल और 06 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी को काबू करके उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज के लिए भेजा गया। इस मामले में एक और मुकदमा संगठित 59 भित्री 18.03.2025 अपीठ 109, 221, 132, 261, 62 BNS 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। DIG Naveen Singla ने बताया कि घटना को 2 से 3 आरोपियों ने अंजाम दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी के संबंध बाबा सद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जिशान अख्तर के साथ है। जिशान पहले से कई मामलों में वाटेंड है, उस पर पहले से कई पर्चे दर्ज है। यूट्यूबर रोजर संधू और शहजाद भट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इस दौरान शहजाद भट्टी ने 5 लोगों के नाम बताए थे। वहीं थ्रेट कॉल को लेकर पुलिस ने कहा कि उक्त व्यक्ति विदेश में रहते है। रोजर संधू को लेकर डीआईजी ने कहाकि उसके पास यूके की पीआर है और वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इस्लाम के खिलाफ बोलने को लेकर शहजाद ने उसके घर पर हमला करवाया। डीआईजी ने बताया कि आरजीएस टाइप का ग्रेनेड था जो शहजाद ने रोजर के घर पर फेंका था। वहीं हार्दिक के पास पहुंचे ग्रेनेड को लेकर डीआईजी ने कहा कि उसके साथी ने मुहैय्या करवाया था, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हार्दिक सोशल मीडिया के जरिए जिशान के संपर्क में आया है और उसका माइंडवॉश करके इस काम में उसे लाया गया। वहीं रोजर के घर के पता हार्दिक को कैसे लगा उसके बारे में आरोपी से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *