पंजाबः DSP के गनमैन की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

अमृतसरः अटारी में तैनात डीएसपी प्रवेश चोपड़ा के गनमैन की गंदे नाले से पास लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहित शर्मा गांव जेठूवाल निवासी महिनियां कोहारा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहित डयूटी खत्म करके रात को घर जा रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद देर रात छानबीन की गई लेकिन आज सुबह उसकी लाश अटारी के गंदे नाले बाइपास के पास से बरामद हुई है। एक राहगीर ने मोहित का शव देखा तो उसकी सूचना व्यक्ति ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियार से कई घाव दिखाई दे रहे हैं, जिससे खून बह रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *