होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

टांडा उड़मुड़ः शहर में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई कीमती जानें जाने के मामले सामने आ रहे है। कभी-कभी ये दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही के कारण होती हैं लेकिन कई बार ये अप्रत्याशित रूप से होती हैं या यूं कहें कि स्वाभाविक रूप से होती हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा गांव पतियाला के पास हुआ है जहां पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज अल सुबह हाईवे पर हुआ है। सुबह करीब 6 बजे लकड़ लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी का अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पहिए के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में मरने वाले दोनों पिता-पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *