पंजाबः जूस कॉर्नर को चोरों ने बनाया निशाना, कैश सहित मशीन लेकर हुए फरार, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला विश्वकर्मा चौक के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने अरोड़ा जूस कॉर्नर की दुकान को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। चोरों ने दुकान से जूस निकालने वाली मशीन, एलईडी और कैश चुराकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए जूस कॉर्नर के मालिक रोहित अरोड़ा ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके चला गया था। सुबह जब वह पहुंचा तो दुकान पर ताले नहीं लगे थे।

जब उसने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दुकान से जूस निकालने वाली मशीनों सहित अन्य सामान ले गए। रोहित ने बताया कि उसने दुकान में एक प्लास्टिक का गल्ला रखा हुआ था। उसमें से 19 हजार रुपए भी गायब है। साथ ही एलईडी भी उतारकर ले गए। जब सीसीटीवी चेक किए तो चोरी का खुलासा हुआ। पहले चोरों ने दुकान से सामान पर हाथ साफ किया। उसके बाद बाहर खड़ी कार में सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। दुकान मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *