पंजाबः शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

लुधियाना: जिले के हैबोवाल में पीजी में रहती महिला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एनआरआई पति द्वारा पैसों की मांग से परेशान चल रही पत्नी ने शादी के 2 महीने बाद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पायल की सुखप्रीत कौर (28) के रूप में हुई है। वहीं सुखप्रीत के परिवार वालों का कहना है कि अमरीका में रहते उसके पति ने 25,000 डॉलर की डिमांड की थी, वे 5000 डॉलर उसे भेज चुके थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है।

इस मामले में पुलिस ने सुखप्रीत के भाई गुरप्रीत के बयानों पर उसके पति मंदीप सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुखप्रीत कौर के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी फरवरी 2023 में चंडीगढ़ के रहने वाले मंदीप सिंह से हुई थी। मंदीप सिंह अमरीका में रहता है। उसकी बहन लुधियाना में रहकर अपना आरएन (रजिस्टर्ड नर्स) का कोर्स कर रही थी। 

बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी मंदीप सिंह का सुखप्रीत को फोन आया था। उसके बाद ही उसने पीजी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका सुखप्रीत कौर के भाई गुरप्रीत सिंह के बयानों पर मंदीप सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *