लुधियाना : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण पर आज शाम 6:00 बजे वोटिंग समाप्त हो गई है। वही वोटिंग समाप्त होने के बाद नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। कुछ ही देर में एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ जाएंगे। जिससे 4 जून को मतदान के रिजल्ट को लेकर एग्जिट पोल के जरिए दावे होने शुरू हो जाएंगे। हालांकि इंडिया लाइंस 295 से अधिक सीटों पर जीत की भविष्यवाणी कर रही है, वहीं भाजपा 400 से अधिक सीटों से जीतने के चांस लग रही है।