कपूरथला: पोलिंग स्टेशन के बाहर बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर पहुंचा। 72 वर्षीय बुजुर्ग अरुण जलोटा ने तख्ती पर राष्ट्रपति से वोटिंग के अधिकार को बहाल करने की मांग की है। बुजुर्ग पिछले काफी वर्षों से वोट डालता रहा था, लेकिन इस बार गलती के कारण उसका यह अधिकारी छीन गया। बजुर्ग के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन वोट बनाने और काटने के समय गलती से उसको मृत घोषित कर उसकी वोट काट दी गई। जिस से वह इस बार वोट नहीं कर पाया।