पंजाबः ठेके से मंहगी शराब और कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

हैरानी की बात ठेके के बाहर पुलिस का लगा रहता है नाका 

अमृतसरः जिले में स्थित अल्फा वन के सामने देर रात 2 चोर ठेके से मंहगी शराब सहित कैश लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, उक्त चोर सीढ़ी लेकर छत के सहारे ठेके के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने ठेके से महंगी शराब और कैश चुराकर फरार हो गए। सीसीटीवी के अनुसार, इस घटना को 2 चोरों ने अंजाम दिया। मध्यरात्रि को चोरों ने छत की टीन को तोड़ा और नीचे उतरे। इसके बाद चोरों ने सभी गल्लों को खोला और कैश को निकाल लिया। इसके बाद चोरों ने महंगी-महंगी शराब की बोतलों को उठाया।

हैरान की बात यह है कि जिस ठेके में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उसके बिल्कुल बाहर पुलिस का नाका लगा रहता है। यहां पुलिस 24 घंटे खड़ी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने नाके के साथ ही बने ठेके पर सेंध लगाई और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *