Jalandhar News: हथियारों से लैस ऑल्टो कार सवार चोर दुकान से नगदी और सामान लेकर फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। सरेआम चोरों द्वारा दुकान को निशाना बनाया गया। वहीं अल सुबह 5 बजे आल्टों में सवार 4 लोगों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान से भारी मात्रा में सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार छोटा सईपुर रोड़ पर स्थित ओम प्रकाश करियाना स्टोर की दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।

दुकानदार ने कहा कि 20 से 22 बोरी चावल और 8 हजार की नगदी सहित दुकान से लगभग सारा सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 3 चोर दुकान में घुसते दिखाई दे रहे है। चोरों में हाथों में बैसबॉल मौजूद थे। चोरों की गाड़ी पर नंबर प्लेट पर नबंर साफ दिखाई नहीं दे रही थी। पीड़ित ने कहा कि चोरों ने पहले दुकान के लॉक की पत्ती तोड़ी और उसके बाद शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान को लगभग खाली कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसी दुकानदार कुलविंदर सिंह ने कहा कि इलाके में नशेड़ियों द्वारा लगातार सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। हथियारों से लैस होकर लुटेरे आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं अन्य दुकानदार तेजिदंर कुमार ने कहा कि इलाके में काम से लौट रहे कर्मियों से आए दिन स्नेचिंग की जाती है। जिसको लेकर कई बार शिकायतें भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि बेखौफ लुटेरे सरेआम दुकान से सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *