Home Himachal>Baddi Punjab : जीत के बाद जेल पहुंची Amritpal की पत्नी

Punjab : जीत के बाद जेल पहुंची Amritpal की पत्नी

0
Punjab : जीत के बाद जेल पहुंची Amritpal की पत्नी

अमृतसर : पंजाब की सबसे चर्चित सीट रही खडूर साहिब पर जीत के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई हैं। बुधवार को किरणदीप कौर ने अपने पति व चुने गए सांसद अमृतपाल सिंह के साथ मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के साथ किरणदीप कौर ने अगली रणनीति पर चर्चा की है।

किरणदीप कौर और अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकैट राजदेव सिंह खालसा बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे और अमृतपाल के साथ-साथ सभी बंदी सिखों से मुलाकात की। मंलगवार को ही अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से पंजाब के सबसे अधिक वोट मार्जिन 1.97 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।

परिवार की कोशिश है कि नियमों अनुसार अमृतपाल सिंह को अब बाहर लाने का प्रयास किया जाए। जिसमें अब अमृतपाल सिंह के पास जनमत भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here