Home Breaking News सरकार बनाने की कवायद तेज, Rashtrapati Bhavan पहुंचे PM मोदी 

सरकार बनाने की कवायद तेज, Rashtrapati Bhavan पहुंचे PM मोदी 

0
सरकार बनाने की कवायद तेज, Rashtrapati Bhavan पहुंचे PM मोदी 

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक बार फिर मोदी सरकार ही सत्ता में रहेगी या इंडिया गठबंधन कुछ खेल करेगा, इसे लेकर सस्पेंस कायम है। यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र तक सियासी हलचल तेज है। एनडीए या इंडिया गठबंधन में नई सरकार किसकी होगी, इसके लिए सबकी निगाहें नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर टिक गई है। इंडिया अलायंस सरकार बनाने की कोशिशों में जुटा है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क साधने की कोशिश में है। हालांकि, टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि वह एनडीए के साथ हैं और एनडीए में ही रहेंगे। नई सरकार को लेकर आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, आज एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों की दिल्ली में बैठक है। उससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि वह इस्तीफा सौंप सकते हैं।

दरअसल, चुनावी नतीजों की बात करें तो एनडीए को तो बहुमत मिल गया है, मगर भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर है। ऐसे में अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ही किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे। लोकसभा चुनाव रिजल्ट के मुताबिक, एनडीए को 292 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, जबकि इंडिया अलायंस को 234 सीटें मिली हैं। इनमें से केवल भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। यहां बताना जरूरी है कि भाजपा ने इस चुनाव में 400 पार का नारा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here