पंजाब : नशे में धुत्त स्कूल बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर स्थित प्राईवेट स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे में धुत्त बस चालक ने सुबह बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार प्राईवेट स्कूल की बस कैलाश नगर इलाके से स्टूडेंट्स को लेने जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस गलत साइड पर जा रही थी, इसी बीच बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस चालक अपनी गलती मानने की बजाए बाइक सवार की पिटाई करने लग पड़ा। इस दौरान हंगामा होता देख इलाके के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच बचाव में पता चला कि बस ड्राइवर के मुंह से शराब की बदबू आ रही है तो लोग और भड़क गए।

गुस्साएं लोगों को कहना है कि बस ड्राईवर ने शराब पी रखी थी, जिसे तुरंत पुलिस को बुलाकर थाना पहुंचाया गया। वहीं बस में सवार 1 छात्र को उसके परिजनों को बुलाकार उन्हें सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयानों के आधार पर ड्राईवर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उक्त बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *