पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, स्विफ्ट के उड़े परखच्चे 

जगराओंः अमृतसर के जगराओं में देर रात भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना रायकोट रोड पर स्थित साइंस कॉलेज से थोड़ा आगे एक स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह, 19 वर्षीय जगराज सिंह उर्फ जसवंत सिंह निवासी नौशेरा पन्नू, थाना सहराली जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक कार में सवार होकर तरनतारन से रायकोट जा रहे थे। देर रात करीब 11:00 बजे उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में दोनों मृतकों के वारिसों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में मृतक जगराज सिंह 10वीं में पढ़ता था और मृतक की माता का पहले ही देहांत हो चुका है। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। जबकि गुरजीत सिंह शादीशुदा था। दोनों की मौत से नौशेरा पन्नू में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *