पंजाबः गिरफ्तार आप के 7 नेताओं में 2 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुधियानाः खन्ना में पुलिस ने कुछ दिन पहले दुकानदार की शिकायत पर 7 आप नेताओं को गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तार 7 नेताओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गिरफ्तार नेताओं में 2 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपियों को जेल के अंदर ही एक सप्ताह के लिए आइसोलेट किया जाएगा। वहीं उनके संपर्क में आने वाले पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इन नेताओं को लुधियाना जेल भेजने से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया था। 

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनिंदर सिंह भसीन ने बताया कि खन्ना में अब तक 8 केस एक्टिव हैं। जो व्यक्ति पुलिस हिरासत में पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनको जेल के अंदर एक अलग कमरे में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जो दो व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं उनमें कोई ज्यादा खतरे वाले लक्षण नहीं है। उनके संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट किया जाएगा।

बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले लुधियाना जिले से आप पार्टी के 7 नेताओं को गिरफ्तार किया था। इन नेताओं पर जबरन वसूली, घूसपैठ, गलत तरीके से बंधक बनाने, आपराधिक धमकी आदि के आरोप लगे थे। पूर्व में इन नेताओं पर दुकानदारों ने जबरन मरम्मत कार्य बंद कराने और दुकानों में घुसकर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद खन्ना पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष बाजार के 2 दुकानदारों की शिकायत पर खन्ना पुलिस ने आप के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह दीपू, ब्लॉक देहात के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक  अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिन्दर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी राज कुमार जस्सल, यूथ ए चेयरमैन खन्ना और वार्ड नंबर 21 प्रभारी प्रशांत डंग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *