पंजाब : इस इलाके में चली गोली, युवक की मौत

अमृतसर : पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज जिले की रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 गुरु नानक पुरा में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां 4 हमलावरों ने युवक पर‌ गोलियां चला दी। इस हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव सोडी के रुप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, चार अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोली चलाई गई थी। फायरिंग करने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अभी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।  

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *