पंजाब : हरिमंदिर साहब के पास धमाकों के 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाके का यह स्थान पहले स्थान से 1.45 किलोमीटर की दूरी पर है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

दरअसल, श्री दरबार साहिब में हुए 3 धमाकों को पुलिस ने सुलझा लिया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा ” अमृतसर में कम तीव्रता वाले धमाकों का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन विस्फोटकों की सोर्सिंग में शामिल थे। एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है। डीजीपी के अनुसार, आजाद वीर और अमरीक ने आईईडी स्थापित की थी। आजाद वीर से एक किलोग्राम के करीब विस्फोटक मिला है। हिरासत में ली गई लड़की का नाम हरजीत कौर है। हरजीत कौर आतिशबाजी बनाने का काम करती है और उसके पास इसका लाइसेंस भी है। वहीं आरोपी साहिब सिंह अमृतसर में ही पटाखे बनाने का काम करता है। सभी आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। 

गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा। जिसके बाद डीजीपी ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *