राघव की सगाई के बाद शुरू हुई प्यार की राघनीति, देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी के नेता – सांसद राघव चड्डा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली में सगाई हुई। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। परिणीति की बहन प्रसिद्ध हॉलीवुड-बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर सगाई में शामिल होने के लिए अमेरिका से आईं थी।

वहीं इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, राज्य सभा सदस्य कपिल सिबल के अलावा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहुंचे। हालाँकि सूत्र बताते हैं कि ज्ञानी हरप्रीत के समारोह में शामिल होने को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को ऐसे कार्यकर्म में नहीं जाना चाहिए था।

बॉलीवुड और राजनीती से जुड़ी कईं बड़ी शख्सियतें भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। राघव और परिणीति दोनों ही पस्टेल शेड्स के ऑउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे और एक दुसरे के साथ फंक्शन एन्जॉय करते बहुत खुश नज़र आए. इस मौके दोनों ने डांस भी परफॉर्म किया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *