पंजाब : अगवा हुई बच्ची की मिली लाश मिलने से मचा हड़कंप

अमृतसर : गांव रामपुरा में 2 दिन पहले ट्यूशन पढ़ने की गई 7 साल की बच्ची अगवा हो गई थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें बाइक सवार और महिला उसे लेकर जा रहे थे। वहीं आज बच्ची की लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया है। अभिरोज जोत कौर का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि उक्त घटना को बच्ची की सौतेली मां ने अंजाम दिया है, जिसे मारने के बाद बालटी में शव रख फैंका गया। उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *