Jalandhar News: इस कॉलोनी पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने एक बार फिर से एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच ने बस्ती शेख इलाके में लाल पहाड़ी के पास स्थित चोपड़ा कॉलोनी के पीछे लगभग एक एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा। एटीपी के द्वारा कॉलोनी मालिकों और बिल्डरों से अपील की गई है कि वे अपनी कॉलोनियों को मंजूरी दिलवाएं और अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत रोक दें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *