Jalandhar News: नशा तस्करी में वरिंदर पर गोलियां चलाने को लेकर SSP Gurmeet Singh का आया बयान, देखें वीडियो

गांव के पंच और घायल व्यक्ति की माता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भोगपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर वरिंदर पाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोलियां चला दीं। हालांकि वरिंदर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घटना में एक गोली वरिंदर की बाजू पर लगी है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने खेतों के पास फिल्मी स्टाइल में गाड़ी चालक को रोका। इस दौरान गाड़ी चालक मौके से जैसे ही फरार होने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। वरिंदर ने वीडियो जारी करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौकाने हुए खुलासे किए है। व्यक्ति ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसका नाम वरिंदर सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी काला बकरे का रहने वाला है। व्यक्ति का कहना हैकि वह घर से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसे पुलिस ने रास्ते में रोक लिया और उसकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 2 फायर किए। वरिंदर ने कहाकि जिसके बाद उसने गाड़ी बैक करते हुए मौके से भगा ली। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि बिना कसूर के उस पर फायर किया गया। पुलिस ने उसका घर बर्बाद कर दिया है, उसने कुछ गलत नहीं किया है। वरिंदर ने आरोप लगाए है कि पुलिस अधिकारी रोजाना 3 से 4 दिनों से फोन करते है और कभी किसी को पकड़ाने का कहते है तो कभी किसी को पकड़ाने का कहते है। वरिंदर ने कहा कि वह किसी को कैसे नाजायज काम के चलते पकड़वा सकता है। एक दिन पुलिस उसे काबू करके ले गई और शाम को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हालांकि इस मामले को लेकर वरिंदर पाल की माता सुरिंदर कौर, काला बकरे के पंच अवतार सिंह और पंच सोनिया का कहना है कि वह नशा करने का आदी है, लेकिन उसने कभी नशा नहीं बेचा है। माता ने थाना प्रभारी पर पैसे मांगने और उस पर भी कार्रवाई करने की धमकी देने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर माता ने चंडीगढ़ में शिकायत दी है। माता का कहना है कि बेटा कल से घर नहीं आया और ना ही उसका कुछ पता चल रहा है। गोली लगने से घायल बेटा अपनी मंगेतर के साथ शॉपिंग करने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने रास्ते में उसकी गाड़ी रोककर उस पर फायरिंग कर दी। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि घटना के दौरान माता ने बताया कि वह कोर्ट में तारीख पर गई हुई थी। जिसके बाद उसे जब बेटे पर गोली चलने का पता चला तो उसने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बीते दिन भोगपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी बलकार सिंह नामक व्यक्ति इलाके में नशा सप्लाई करता है। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई शुरु की। बलकार से पूछताछ के दौरान सामने आया हैकि वरिंदर पाल के साथ मिलकर नशे की सप्लाई करता है। एसएसपी ने कहा कि उनकी टीम ने बलकार सिंह पर ट्रैप लगाया हुआ था। इस दौरान ट्रैप में पता लगा कि बलकार सिंह वरिंदर पाल के घर पर बैठा हुआ है। जबकि वरिंदर पाल बलकार की गाड़ी में बैठा हुआ था। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिंदर को गाड़ी में पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बलकार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि जब उनकी टीम वरिंदर पाल के घर गई तो वहीं पर वरिंदर की माता के पास बलकार सिंह बैठा हुआ था। इस दौरान बलकार के कब्जे से 3 ग्राम हेरोइन और 152 नशीली गोलियां बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि बलकार सिंह पर पहले से 5 मामले दर्ज है, जिसमें 4 एनडीपीएस एक्ट के और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इस केस में 28 नंबर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि वरिंदर के बैंक खातों की जांच की गई तो कुछ ट्रांज़ैक्शन सामने आई है। जिसके चलते जल्द वरिंदर की प्रॉपर्टी सीज को लेकर आगे की कार्रवाई भी उनके द्वारा की जाएगी। वहीं गोली चलने के मामले में एसएसपी ने मना कर दिया और कहा कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *