पंजाब : वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की भयानक टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुर/सोनू थापर: जालंधर पठानकोट हाइवे पर स्थित दारापुर बाइपास टांडा के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक संगम विहार मेरठ (उत्तर प्रदेश) से अपने परिवार के साथ टाटा गाड़ी नंबर यूपी 15 डी.एक्स 9538 पर वैष्णो देवी जा रहे थे। जिसमें यूपी पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह पुत्र दिलावर सिंह की कार में सवार थे। इस दौरान वैष्णों देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ से गांव मुनका से समान छोड़कर वापिस होशियारपुर की और जा रही कार नंबर पीबी 07 बीटी 0040 और मोटरसाइकिल से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में रविंद्र और कार चला रहा उसका बेटा विवेक, पत्नी पवित्रा, बेटी वंदना उर्फ सोनी व बहू आंचल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी और मुनका से होशियारपुर जा रहे कार में चालक सतनाम सिंह निवासी पुरहीरा की मोके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार संदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सतौर व चेतन निवासी ऊना और मोटरसाइकिल सवार बूरे जट्टा निवासी सवारदीन घायल हो गए।

घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को एसएमओ डा. कर्ण कुमार सैनी की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में विवेक, चेतन, वंदना और पवित्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है| टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है|

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *