Jalandhar News: बेकरी पर सेहत विभाग की दबिश, नोटिस जारी

जालंधर, ENS: मोहाली में मोमोज फैक्टरी में गंदगी मिलने की वीडियो वायरल होने के बाद सेहत विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। जिसके चलते राज्यभर में फूड सेफ्टी विभाग की टीमों द्वारा सख्ती से जांच की जा रही है। वहीं आज बस्ती शेख सब्जी मंडी के पास एक बेकरी में सेहत विभाग की टीम ने रेड की। जहां सही से सफाई न होने के चलते बेकरी संचालक को नोटिस जारी कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के सहायक कमिश्नर डॉ. हरजोत पाल सिंह ने बताया कि, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल, रजनी रानी और अनिल सहित अन्य अधिकारियों की एक टीम ने सब्जी मंडी के पास बस्ती शेख में एक बेकरी की जांच किया। जांच के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर टीम ने बेकरी संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुसार सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सहायक कमिश्नर डॉ. हरजोत पाल सिंह ने कहा कि, खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चल रहे जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ये कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की जांच आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य एवं पेय पदार्थ व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की कि वे केवल स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद ही बेचें। मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *