पंजाबः Hopper’s Restaurant में पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखेें वीडियो

अमृतसरः रणजीत एवेन्यू स्थित होपर रेस्टोरेंट में पुलिस और एक्साइज विभाग ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान रेड की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट की आड़ में बिना लाइसेंस के ही शराब परोसी जा रही है। जिसके बाद उन्होंने जॉइंट ऑपरेशन कर रेस्टोरेंट में रेड की। रेड के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बार के मैनेजर ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए नॉर्थ वरिंदर खोसा ने बताया कि देर रात रेस्टोरेंट में शराब के परोसे जाने की जानकारी मिली थी।

रेस्टोरेंट के पास पहले शराब का लाइसेंस होता था, जो बीते फाइनेंशियल ईयर 31 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बावजूद शराब परोसी जा रही थी। एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मैनेजर ओमप्रकाश की देखरेख में शराब ग्राहकों को दी जा रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रेस्टोरेंट ने शराब का स्टॉक इकट‌्ठा कर रखा था। 27 पेटियां शराब की जब्त की गईं। जिनमें 266 बोतलें विभिन्न ब्रैंड की शराब की थी। जिन्हें जब्त किया गया है। रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 के सेक्शन 68, 1, 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *