Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : Sheetal Angural द्वारा सबूत न पेश करने पर Priti Sapru का आया बयान, देखे Video

Jalandhar : Sheetal Angural द्वारा सबूत न पेश करने पर Priti Sapru का आया बयान, देखे Video

0
Jalandhar : Sheetal Angural द्वारा सबूत न पेश करने पर Priti Sapru का आया बयान, देखे Video
जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी नेत्री और अभिनेत्री प्रीति सप्रू आज जालंधर पहुंची। इस दौरान प्रीति सप्रू ने उपचुनाव में भाजपा द्वारा जीत हासिल करने को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट बैंक मैं बढ़ोतरी हुई है ऐसे में उन्हें विश्वास है कि इस उप चुनाव में भी बीजेपी जीत हासिल करेंगी। भाजपा के खाते में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने पर प्रीति सप्रू ने कहा कि पार्टी के वोट बैंक में 18% बढ़ोतरी हुई है। वहीं उन्होंने माना कि कुछ गलतफहमियां हुई है जिसे सुधारने की कोशिश की जा रही है।

प्रीति सप्रू ने कहा कि उन्हे कलाकार होने के नाते पंजाब के लोगों से कई सालों तक प्यार मिला है।  वह मेडिएटर बनकर भाजपा और किसानों की दूरियों को मिटाने की कोशिश कर सकती है और वह अब यही काम करेंगी।

प्रीति सप्रू ने कहा कि वह किसानों के साथ सेमिनार रखेंगे और उनसे बातचीत करेगी।  पीएम मोदी ने कभी धर्म को लेकर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है।  मोदी गरीबों को नीचे से ऊपर उठाना चाहते हैं और उन्होंने कई गरीबों को ऊपर उठाया भी है।  पीएम की सरकार में गरीबी रेखा कम हुई है सेहत की बात करें तो बीमारियों में कमी है, स्कैम कम हुए हैं। प्रीति सप्रू ने कहा वही तरक्की की बात करें तो देश विश्व में 11 नंबर से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अगर हमारा देश सुरक्षित है तभी हमारे राज्य सुरक्षित है।

अभिनेत्री प्रीति ने कहा कि जिस तरह से विदेश में इस समय हालत चल रहे हैं उसे हिसाब से हमारा देश काफी बेहतर है।  हमारे पीएम का दुनिया भर के नेता सम्मान करते हैं। वहीं विपक्ष द्वारा महंगाई पर भाजपा पर निशाना साधने के मामले में प्रीति ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए प्रीति ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस बार 28 पार्टियों को एक साथ चुनाव लड़ने की क्या जरूरत पड़ गई थी।  एक साथ चुनाव लड़ने के बावजूद भी विपक्ष सरकार नहीं बन पाई।

उन्होंने कहा कि अगर महंगाई में बढ़ोतरी हुई तो लोगों ने दोबारा फिर नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुना है। विपक्षी पार्टियों ने भी माना कि नरेंद्र मोदी ही हमारे देश के लिए बेहतर काम कर सकते है। लोगो ने भाजपा का साथ देकर दोबारा सरकार बनाने का नरेंद्र मोदी को मौका दिया।

कांग्रेस को लेकर प्रीति ने कहा कि पार्टी को 100 सीट भी पूरी नहीं मिल पाई। वही शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रीति ने कहा कि वह आप पार्टी में भी रह सकते थे वहां उनके ढाई साल और पड़े थे, लेकिन सरकार के कामों से निराश होकर और भाजपा के कामों से खुश होकर वह पार्टी में आए और दोबारा लोगों के लिए काम करने को लेकर इस उप चुनाव में मैदान में उतरे। बीते दिन शीतल द्वारा आप सरकार पर लगाए गए गंभीर रूपों के बाद सबूत न पेश किए जाने को लेकर प्रीति ने कहा कि इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here