Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: NRI थाने मे तैनात हवलदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jalandhar: NRI थाने मे तैनात हवलदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
Jalandhar: NRI थाने मे तैनात हवलदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने NRI Police Station जालंधर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सचिन शर्मा (903/जालंधर) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को जालंधर शहर के गुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की शिकायत के आधार पर काबू किया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर उक्त हवलदार पर आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में दायर शादी की शिकायत में मदद करने के बदले में 55,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। उक्त आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में 10,000 रुपये ले चुका है और उसी इरादे से 20,000 रुपये और मांग रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर ने उक्त आरोपी पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में ब्यूरो की जालंधर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here