31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जोगिन्द्रा बैंक के मैनेजर मेहर चंद 

श्यामा देवी सोबन माजरा व किरण बाला सूबाथू से हुए रिटायर

जोगिंद्रा बैंक के कर्मचारियों ने दी भावभीनी बिदाई व शुभकामनाएं

बददी / सचिन बैंसल : जोगिंद्रा बैंक बददी के प्रबंधक मेहर चंद 31 साल सेवाएं देने के बाद आज सेवानिवृत हो गए। मेहर चंद ने पूरे सोलन जिले में अलग अलग ब्रांचो में काम किया व सैंकडों उपभोगताओं को बैंक के साथ जोडा। उनका कार्यकाल हमेशा ही सराहनीय रहा  और उन्होने अपना कार्यकाल ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया।

इस अवसर पर नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने मेहर एवं श्यामा देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय से पूर्व बैंक अध्यक्ष योगेश कुमार, प्रबंधक निदेशक एलआर वर्मा, सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, रुप सिंह तथा अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। किरण बाल को शाखा स्पाटू से सेर्वानिवृत किया गया। जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ द्वारा मेहर चंद, श्यामा देवी तथा किरण बाला उनके सेवानिवृत हेतू शुभकामनाएं दी गई। श्यामा देवी सेवादार सोभन माजरा, तथा किरण बाला सुबाथू से सेवानिवृत हुए। सभी कर्मचारियों ने अपना कार्यकाल ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *