फिरोजपुरः सीमावर्ती जिला फिरोजपुर चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दिन दहाड़े लुटेरे लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते लोग पुलिस सुरक्षा पर भी बड़े सवाल उठा रहे हैं। ताजा घटना फिरोजपुर के जीरा कस्बे से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया है। लुटेरे महिला से 73 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। मामले की जानकारी देती हुए पीड़ित महिला अमरजीत कौर ने बताया कि वह बैंक से 73 हजार रुपए निकलवाकर वापिस जा रही थी।
इस दौरान बैंक के बाहर से लुटेरे महिला के पीछे लग गए। महिला ने कहा कि जब वह जीरा के शेरां वाला चौंक के पास पहुंची तो बुलेट पर सवार होकर आए लुटेरों ने उससे पैसों की थैला छीनकर लिया और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। महिला ने बताया कि लुटेरों ने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।