Home National बड़ा हादसाः झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार Bus, 4 की मौत, देखें वीडियो

बड़ा हादसाः झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार Bus, 4 की मौत, देखें वीडियो

0
बड़ा हादसाः झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार Bus, 4 की मौत, देखें वीडियो

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हाईवे पर गड्ढे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और ब्रेक फेल होने से हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में घुसकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हैं।

हरदोई में जो प्राइवेट बस हादसे का शिकार बनी है, वो यूपी के उन्नाव जा रही थी और यह हादसा कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से हुआ। तेज रफ्तार बस का ब्रेक भी फेल हो गया, जिसकी वजह से वो अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी और वहां बैठे लोगों पर पलट गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गड्ढे में बस का पहिया जाने से सॉफ्ट टूट गया और बस का ब्रेक फेल होने बाद बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी नुमा घर में घुस गई। फिलहाल मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे हुए हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here