Jalandhar News: बुजुर्ग महिला से नौसरबाज सोने की अंगूठी लेकर फरार

जालंधरः ग्रोवर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला से नौसरबाज सोने की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना थाना बस्ती बावा खेल से कुछ ही दूरी पर हुई। शिकायत के बाद एएसआई राजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता से लूट की जानकारी हासिल की। बुजुर्ग महिला सुशीला ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी और एक पगड़ीधारी व्यक्ति पास आया और बोला- बीबी आ इलायची खा ले, घर च सुख शांति आ जाएगी।

इतना कहने के बाद एक महिला और एक व्यक्ति उसके पास आ गए। उन्होंने कहा कि बाबा बहुत ही करनी वाला है, जो कहता है सच होता, हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ। इलायची खाने के बाद सब ठीक हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि नौसरबाजों ने पहले अंगूठी उतारी, फिर बालियां उतारने लगे तो शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार भागकर आ गए, पर नौसरबाज फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने बताया कि अगर वह शोर न मचाती तो तेजधार हथियार से घायल भी कर सकते थे। एएसआई ने कहा कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *