Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: ग्रहों की चाल से आज गजकेसरी योग, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: ग्रहों की चाल से आज गजकेसरी योग, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: आज 20 अगस्त 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास है। चंद्रमा का गोचर मिथुन से कर्क राशि में हो रहा है और यह पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा और बुध की युति बन रही है, साथ ही शुक्र भी गुरु का साथ छोड़कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की इस चाल से गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। विशेष रूप से वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 20 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को थोड़ा ध्यान रखना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं।

आपके आलस्य के कारण आप अपने कामों को आगे टालने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएंगे, जिनसे आपको घबराना नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज आपके धन के नए-नए रास्ते खुलेंगे और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तो में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उसको भी दूर करने की संभावना है। आपको अपनी संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में ढील ना दें, तभी उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो लोग रिलेशनशिप में है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, आपके किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। आप किसी फैमिली ट्रिप पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देंगे। आपका बिजनेस में धन लगाने के लिए आपको कोई अच्छा पार्टनर मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी।

आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर लोगों से मिलना जुलना करेंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई पुरस्कार आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने पारिवारिक मामलों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपनी पर्सनल लाइफ पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी अजनबी से जरूरी बातें शेयर ना करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी।

आपकी कोई शारीरिक समस्या बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने सीनियर्स का कामों में पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। यदि आपके कामों में कोई दिक्कतें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आप अपने सहयोगियों से काम निकलवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई फैसला थोड़ा समझदारी से ही लें। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप किसी पुराने गलती को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय पुरानी यादों को साझा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ काम आसानी से बनेंगे। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपके कामों में कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है।

विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम को लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको योग और मेडिटेशन करते रहना अच्छा रहेगा। आप कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

भाई- बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको शेयर मार्केट के पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी और आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी।

राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके अंदर अच्छी ऊर्जा रहने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे।

आपकी उनसे खूब पटेगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आपकी सेहत को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी सुधार होगा। माता-पिता को आप कही घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज प्रदोष व्रत, बन रहे कई मंगलकारी योग; पढ़ें पंचांग
Next Article Mumabi Rainfall: मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, 6 लोगों की मौत, लोकल ट्रेन सेवाएं बंद, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.