अमृतसरः थाना लोपोके के अंतर्गत गांव माधोके में पवित्र बाइबिल को आग लगाने का मामला सामने आया है, जिससे मसीह समुदाय में काफी रोष पाया जा रहा है। इस संबंधी मौके पर पहुंचे ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के संयोजक वलायत मसीह बंटी और ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राजामानसी सिकंदर डेनियल ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि माधोके गांव में पवित्र बाइबिल की बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि हमने मौके पर जाकर देखा कि पवित्र बाइबल को शरारती अंनसरों द्वारा आग लगा दी गई थी। इस दौरान उन्हें कुछ आधे जले हुए पन्ने भी मिले हैं जो बेहद निंदनीय है।
इस घटना से ईसाई समुदाय के लोगों का दिल दहल गया है, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पवित्र बाइबिल की बेअदबी करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मसीह समुदाय से संबंधित गांव माधोके के कृपाल सिंह नाम और गुरप्रीत सिंह नाम के दो लोगों के खिलाफ धारा 299,3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।