फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन और नशे का सामान मिलने का सिलसिला एक बार फिर जारी है। जेल के अंदर से 10 मोबाइल फोन, 3 चार्जर, 6 डेटा केबल, 60 नशीली दवाओं के पैकेट और सिगरेट की डिब्बियां बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार इस मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 3 दिन में 24 मोबाइल फोन व भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए है।