आर्य समाज बद्दी ने मनाया शहीदी दिवस

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: आर्य समाज बद्दी कि ओर से महान बलिदानी क्रन्तिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस वैदिक संस्कृति के अनुसार यज्ञ के साथ शुरू किया जिसमे अनेक भाईओ, बहनो और बच्चों ने शहीदों के आत्मिक शांति और सबकी सुख स्मृद्वि के लिए वेद मंत्रांे के साथ आहुति दी गई ।

यज्ञ आर्य समाज बद्दी के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने वैदिक रीति के अनुसार कराया, यज्ञ के उपरांत शहीदों के देश के लिए दिए गए बलिदान और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अनेक वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे, कुलवीर आर्य ने बताया कि सरदार भगत सिंह नास्तिक नहीं थे, संघ के जिला बौद्विक प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने शहीदों के बलिदान को विस्तार पूर्वक बताया, इस अवसर पर कपिल शर्मा, नरेश भारद्वाज, एडवोकेट संदीप सचदेवा, पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष सत्या पांडे,  रविकांत राय, रमेश यादव, अर्जुन देवरा ने भी अपने विचार रखे ।

मंच का सफल संचालन कविता के माध्यम से कवि अंकित परमार जोनपुरी ने किया, कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्री शिव कुमार ने की । इस कार्यक्रम मे गणमान्य व्यक्ति कमलेश बंसल, डाक्टर आर पी सिंह,  हर्ष आर्य,  रोहित आर्य, मनीष आर्य,  साहब सिंह, मनु शर्मा, सुरेश शर्मा, नितिन पाटिल, के डी सिंह, सुखदेव राणा, अतुल वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *