बद्दी शहर की अव्यवस्थायों को लेकर एक मंच पर आए सामाजिक संगठन

Written by

in

साईं मार्ग जब तक गड्ढा मुक्त नहीं होगा अपने सिर पर बाल नहीं रखूंगा :राजेश जिंदल

बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगरी का सबसे व्यस्त साईं मार्ग की खस्ताहाल सड़क को लेकर श्रीराम सेना  के संयोजक राजेश जिंदल की अध्यक्षता में  बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की धार्मिक सामाजिक औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए श्रीराम सेवा के प्रवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि सभी संस्थाओं  के साथ हुई बैठक में शहर की मुख्य साईं मार्ग  की दुर्दशा का मुद्दा जोर  से गर्माया सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने  इस मामले को गंभीरता के साथ सोई हुई सरकार को जागने के लिए एक जुट होकर चलने का निर्णय लिया और सामूहिक तौर पर  27 मार्च को सुबह 11 बजे सिटी स्क्वेयर मार्किट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा, और उसके बाद  सिटी स्क्वेयर से  लेकर उपमंडल अधिकारी के कार्यालय तक पैदल यात्रा की  जाएगी।

और उप मंडल अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री को शहर की मुख्य साईं मार्ग जो कि इस समय  खूनी सड़क मार्ग बन चुका है,उस  दुर्दशा को सुधारने का मांग  पत्र सौंपा जाएगा।प्रान्त संयोजक श्रीराम सेना राजेश जिंदल ने कहा कि सांकेतिक धरने का आगाज अपने बालों को मुंडवाकर करूंगा और जब तक इस मार्ग की हालात नहीं सुधारी जाएगी जब तक अपने सर के बाल मुंडवा कर ही रखूंगा।

इस मौके पर आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य, हर्ष आर्य, हरिओम योग सोसाइटी के डॉ श्रीकांत शर्मा, अग्रवाल सभा के कपिल अग्रवाल, सालासर समिति के अध्यक्ष हैप्पी, लघु उद्योग संघ से संजय बत्रा, लघु उद्योग भारती सदस्य किशोर ठाकुर, रोड सेफ्टी क्लब प्रधान सुरिंदर शर्मा, वैष्णो देवी सेवा समिति से सतीश जैन, हिम  जन कल्याण समिति के हरबान्स राणा,  मानव अधिकार संघ के महासचिव आर एस ठाकुर,  राजपूत सभा के महामंत्री शेष पाल राणा अरविंद भारद्वाज सहित,  मिशन रोजगार की प्रवक्ता डिंपल परमार, सुषमा ठाकुर सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *