Home Punjab>Firozpur Punjab : पुरानी रंजिश के चलते किसान की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

Punjab : पुरानी रंजिश के चलते किसान की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

0
Punjab : पुरानी रंजिश के चलते किसान की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

फिरोजपुर : खेत में काम करने गए गए किसान को 20 से ज्यादा लोगों ने बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान तरलोचन सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गांव जलोके निवासी ने पास के गांव में पट्टे पर जमीन ली थी और उसमें धान लगाया था। जब किसान तरलोचन सिंह अपने खेत में काम करने के लिए गया, तो आरोपी पहले से ही वहां बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने किसान ऊपर जानलेवा कर दिया, उसे खेतों में बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में वहीं फेंक दिया।


 जब लोगों को पता चला तो उन्होंने उसके परिवार को सूचित किया और किसान तरलोचन सिंह को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसान का एक पैर ही कट गया और दूसरा पैर जगह-जगह से टूट गया है। किसान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गांव में एक जमीन पट्टे पर दी थी, जिस पर उसका विवाद था। 

यह विवाद तो खत्म हो गया। लेकिन आरोपी ने मन में रंजिश रखी। इसी के चलते किसान को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here