Home Punjab>Ludhiana Punjab: इस टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखें वीडियो

Punjab: इस टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab: इस टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखें वीडियो
 

सी.बी.आई से जांच कराने की मांग

लुधियानाः लुधियाना-लाडोवाल टोल प्लाजा पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा लंबे समय से टोल प्लाजा को जनता के लिए फ्री करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस टोल प्लाज़ा के दाम बहुत ज्यादा हैं इन्हें कम किया जाए। इस संबंध में लुधियाना प्रशासन ने किसानों के साथ एक बार बैठक की, जो बेनतीजा रही। इसके अलावा प्रशासन ने किसानों को दोबारा मौका दिया, लेकिन बैठक नहीं हुई। किसानों ने लगातार टोल प्लाजा पर लूटपाट और धांधली का आरोप लगाया है। किसानों ने लगातार टोल प्लाजा पर लूटपाट और धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा इस टोल प्लाज़ा की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह किसानों का साथ दें ओर उन्होंने सरकार से शंभू ओर करनाल टोल प्लाज़ा बंद करने की मांग भी की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here