पंजाबः आवारा पशुओं ने बाइक सवार को टक्कर मारी, नहर में गिरे भाई-बहन, एक की मौत

एक माह पहले हुई थी शादी

मुकेरियां/सोनू थापरः होशियारपुर के मुकेरियां से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आवारा पशुओं ने बाइक पर सवार होकर जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान दोनों भाई-बहन नहर में गिर गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन मुकेरियां के सिंगोवाल गांव की नहर में गिर गए। दर्दनाक घटना में बहन की मौत हो गई है, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

बता दें कि 19 वर्षीय नीतिका की शादी अभी एक महीने पहले ही हुई थी। भाई-बहन दवाई लेकर सिंगोवाल गांव लौट रहे थे, तभी नहर पर आवारा पशु लड़ रहे थे। पशुओं की लड़ाई के कारण मोटरसाइकिल सवार भाई नहर में गिर गए। हादसे में नितिका की मौत हो गई और उसका 22 वर्षीय भाई रमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका मुकेरियां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *