पंजाबः ट्रैवल एजेंट के घर और दफ्तर में CBI की दबिश

लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज ट्रैवल एजेंट के दफ्तर और घर में सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम द्वारा पिछले कई घंटों से किसी मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने माछीवाड़ा पुलिस को साथ लेकर ट्रैवल एजेंट बलविंदर सिंह के गांव झड़ौदी स्थित घर और स्थानीय समराला रोड के दफ्तर पर छापेमारी की है।

टीम के अधिकारियों ने सिर्फ ये जानकारी दी कि वह दिल्ली से आए है और किसी मामले की जांच कर रहे है। टीम को ट्रेवल एजैंट बलविंदर सिंह नहीं मिला और ये जानकारी मिली है कि वह इस समय विदेश गया हुआ है। ट्रैवल एजेंट की तरफ से नौजवानों को विदेश और खास तौर पर अमरीका भेजने के लिए काफी चर्चा है, जो लंबे समय से यह काम कर रहा है। फिलहाल सीबीआई द्वारा ट्रैवल एजेंट के परिजनों से पूछताछ कर दस्तावेज खंगाले जा रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *